जापान में बैडमिंटन पैरा मास्टर्स प्रतियोगिता में झूलाघाट के दशरथ दिखाएंगे दम

Spread the love

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट के दशरथ खड़ायत जापान में बैडमिंटन पैरा मास्टर्स नेशनल प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। एक सितंबर को केरल में आयोजित बैटमिंटन प्रतियोगिता में उन्होंने उड़ीसा के अमरेंद्र बोहरा को हराकर स्वर्ण पदक जीता औरा इस प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। उनकी इस उपलब्धि पर सीमांत में खुशी की लहर है। खड़ायत ने एक सितंबर को केरल में आयोजित बैटमिंटन प्रतियोगिता में उड़ीसा के अमरेंद्र बोहरा को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उन्हों केरल के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदु ने सम्मानित किया। अब उनका चयन अगले वर्ष जापान में आयोजित होने वाली बैडमिंटन पैरा मास्टर्स नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर सीमांत में खुशी की लहर है। ललित मोहन भट्ट, पुष्कर रावत, प्रकाश थापा, पुष्कर चंद, विद्याधर पंगरिया, झूलाघाट व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी, रोहित डिक्टिया, जानकी कापड़ी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *