लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह, व्यापारियों का सम्मान सिर्फ भाजपा मेंय प्रमुखता से होगा समस्याओं का समाधान

Spread the love

 

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी एवं महामंत्री अनिल बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिला। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश की व्यापारियों की समस्याओं की ओर उनका ध्याना आष्ट कराते हुए इन्हें प्राथमिकता देने के मांग की। इसमें मुख्य रूप से व्यापारियों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, व्यापारी पेंशन योजना, जीएसटी का सरलीकरण, बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा खुदरा व्यापार को खत्म किए जाने समेत तमाम मांगें रखीं।
रक्षामंत्री ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों का सम्मान सदैव भाजपा में रहा। प्रदेश में सरकार बनते ही व्यापारियों को समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराया जाएगा। सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ रही है। कारोबारियों के हर मु्द्दे पर ठोस काम किया है। इस दौरान प्रदेश होटल एसोसिएशन के श्याम किशनानी, जितेंद्र अरोड़ा ने होटल एसोसिएशन की दिक्कतें भी रक्षामंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग को इंडस्ट्री का दर्जा मिल चुका है लेकिन पिछले तीन साल से इंडस्ट्री दर्जे के अनुरूप कोई पालिसी लागू न हो पाने के कारण उद्योग को सहूलियत नहीं मिल पा रही है। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, पुनीत लालचंदानी, पप्पू ग्रोवर सहित कई अन्य लोग रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *