मेरठ , उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या बताने के लिए युवक ने प्रेमिका की जेब में सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियां भी रख दीं। खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे।
ये घटना लोहिया नगर क्षेत्र के एमसीसी अस्पताल की है। 18 जुलाई को यहां काम करने वाली 25 वर्षीय नर्स नेहा का शव ऑपरेशन थिएटर में मिला था। मौके से सुसाइड नोट, सल्फास की गोलियां और इंजेक्शन वगैरह बरामद हुए थे।
परिजनों ने सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए कि ये नेहा की लिखावट नहीं है। इसके बाद सीसीटीवी और मोबाइल की जांच में साजिश का खुलासा हुआ।
पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो पता चला कि नेहा अस्पताल के ही कर्मचारी सुरेश से बात करती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार, नेहा सुरेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए सुरेश ने हत्या की साजिश रची। इसमें उसका दोस्त फरहान भी शामिल था।
वारदात वाले दिन फरहान ने नेहा के हाथ पकड़े और सुरेश ने जहरीला इंजेक्शन लगा दिया।