पौड़ी गढ़वाल में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, दोनों चलाते थे चाऊमिन की दुकान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद के दूरस्थ ब्लॉक बीरोंखाल और पुलिस थाना क्षेत्र थलीसैंण के चोरखिंडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। दो दोस्तों की गांव के पास ही चाऊमिन की दुकान है। बीती 26 जून को दोनों की किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। थलीसैंण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात और हत्या की जानकारी मृतक की माता बिल्ला देवी पत्नी स्वर्गीय बचन सिंह ने तहरीर के साथ थाना पुलिस को दी। नाम जद तहरीर मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी चोरखिंडा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि रामपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय बचन सिंह और मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी चोरखिंडा गांव के ही नजदीक टैक्सी स्टैंड के पास संयुक्त रूप से चाऊमिन की दुकान चलाते थे। विगत 26 जून को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि मनोहर सिंह ने रामपाल सिंह के सिर पर पत्थर मार दिया। जिससे पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर, गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच मनोहर सिंह ने दोबारा आकर एक और बड़ा पत्थर उठाकर घायल के सिर पर मार दिया दिया। रामपाल सिंह को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। जहां गत सोमवार 28 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की माता बिल्ला देवी पत्नी स्वर्गीय बचन सिंह की तहरीर के आधार पर मनोहन सिंह पुत्र प्रतार्प ंसह के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी चोरखिंडा गांव को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *