कोटद्वार-पौड़ी

सतपुली में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनधि ।
कोटद्वार: आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी की ओर से सतपुली में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई।
शुक्रवार को अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व मे तरंगा यात्रा आयोजित की गयी। राजपाल बिष्ट ने कहा कि”आजादी गौरव यात्रा” देश की ऐतिहासिक विरासतों को बचाने और स्वतंत्रता सेनानी के गौरवशाली इतिहास को याद करने में मील का पत्थर साबित होगी। भारत जोडो तिरंगा यात्र मे जिलाध्यक्ष काग्रेस विनोद नेगी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, ब्लाक अध्यक्ष द्वारीखाल कीरत रावत , ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर महेंद्र रावत, पी.सी.सी सदस्या श्रीमती माया गुसाईं, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जयदीप नेगी , नगर पार्षद आरती पंवार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहन नेगी , नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, रणधीर नेगी, त्रिलोक नेगी, देवेन्द्र नेगी, विकास रावत,वरिष्ठ कांग्रेसजनो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!