ऋषिकेश में बाउंड्री विवाद में साधु ने फावड़े से वारकर दूसरे साधु की हत्या की, गिरफ्तार

Spread the love

ऋषिकेश। कुटिया के बीच बाउंड्री बनाने को लेकर दो साधुओं में खूनी संघर्ष हो गया। एक साधू ने फावड़े से वार कर दूसरे साधु को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित साधु को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र का है। यहां लक्ष्मणझूला मार्ग पर गंगा लाइन में स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की ओर से साधुओं को कुटिया आवंटित की गई हैं। बुधवार को एक साधु अपनी कुटिया के बाहर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा था, इस बीच दूसरी कुटिया की तारबाड़ काम के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे देखकर कुटिया के स्वामी हर दास को गुस्सा आ गया।
वह ताव में आकर निर्माण स्थल पर जा पहुंचा और कुटिया के बाहर बाउंड्री का निर्माण करा रहे रामानंद सरस्वती के साथ झगड़ने लगा। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि स्वामी हर दास ने गुस्से में आकर समीप रखे फावड़े से रामानंद सरस्वती पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही रामनंद सरस्वती 55 वर्ष की मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस बीच आरोपित हरदास मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला विनोद गुसाई ने बताया कि आरोपित साधु को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रुड़की कोतवाली में दारोगा और चेतक पुलिसकर्मी के बीच जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव के पास एक व्यक्ति ने सड़क पर अतिक्रमण किया था। इसे लेकर कुछ व्यक्तियों ने विरोध किया था, जिससे इनके बीच मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *