पेयजल लाइन की लीकेज व खुदी सड़क से बढ़ी परेशानी

Spread the love

देहरादून। नगर निगम वार्ड नम्बर 95 नत्थनपुर-दो की प्रतिमायन चौक कलोनी में पेयजल लाइन से लगातार हो रहे लीकेज के कारण व कलोनी में चल रही सीवर लाइन की खुदाई के चलते सड़कों का बुरा हाल है। कलोनी में लेन नम्बर एक, लेन नम्बर दो, लेन नम्बर पांच पर चार-पांच जगह पर पानी की लाइनें टूटी पड़ी है। जिससे वाहनों व पैदल आवाजाही करने वालों को परेशानी हो रही है। स्था के मोड़ पर प्रतिमायन चौक कलोनी नत्थनपुर निवासी एनसी कुलाश्री ने बताया कि जल संस्थान व शहरी विकास एजेंसी द्वारा लापरवाही से किए जा रहे कार्यों के कारण बार बार लाइन टूट रही है। तीन-तीन बार पानी की लाइन बनाई जा चुकी है। मगर उसे ठीक से दबाया नहीं जा रहा, न ही खुदी हुई सड़क पर आरबीएम मेटेरियल डाला जा रहा। जल संस्थान की कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि लीकेज मरम्मत की जा रही है। शहरी विकास एजेंसी के एई अनिल रावत ने बताया कि प्रतिमायन मुख्य सड़क को ठीक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *