उत्तराखंड

जल संस्थान दैनिक भोगी कर्मियों का देवप्रयाग में अनिश्चितकालीन अनशन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। लंबित मांगों को लेकर जल संस्थान दैनिक भोगी कर्मचारी संगठन ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में सहायक अभियंता का घेराव करते हुए अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरु कर दिया। संगठन ने मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। बुधवार को संगठन अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार व सचिव गंभीर सिह बिष्ट की अगुवाई में जल संस्थान के दैनिक भोगी कर्मचारियों ने विभाग की ओर से उनके साथ मानदेय व नौकरी को लेकर किये जा रहे भेदभाव पर गहरा रोष जताते नारेबाजी की। अध्यक्ष प्रेम सिंह के अनुसार जलनिगम से जलसंस्थान को हस्तांतरित योजनाओ से जुड़े दैनिक भोगी कर्मचारी आज भी मुश्किलें झेलने को मजबूर हैं। कोटेश्वर झण्डीधार, बगवान हिंडोलाखाल, हिसरियाखाल आदि पेयजल योजनाओ से जुड़े दैनिक भोगी कर्मचारी आज भी न्याय के लिए भटक रहे हैं। कहा कि साल 2016-17 में विभाग ने आउट सोर्स से मजदूरों की लगाकर उनके हक को छीना है। जबकि सन 2000 से वह पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति का काम पूरी निष्ठा से करते आ रहे हैं। वर्तमान में उन्हे कई माह से मानदेय नही मिलने से वह आर्थिक संकट झेलने को मजबूर बने हैं। दैनिक भोगी मजदूरों की माँगो के समर्थन में ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक, पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार व मगन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सगठन अध्यक्ष सोबन सिंह चौहान, समाज सेवी रजनीशकांत तिवारी आदि भी मौके पर पहुंचे। संगठन ने मांगो को लेकर जल संस्थान अधिकारियों की ज्ञापन भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!