भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसररू कौशिक

Spread the love

हरिद्वार। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर नवमतदाता पुन: तीसरी बार भाजपा की केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं। भारत आज विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। ये बातें उन्होंने गुरुवार को मतदाता सम्मेलन के दौरान कहीं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम संयोजक दीपांशु विद्यार्थी के संयोजन में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव के माध्यम से सुना गया। इस मौके पर दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि नमो नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से लाखों नव मतदाता मोदी सरकार में अपना विश्वास जता रहे हैं। आज पूरा भारत राम राज्य के रूप में स्थापित हो चुका है। कार्यक्रम सह संयोजक शुभम मंडोला, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नु कक्कड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि युवाओं की पहली पसंद मोदी हैं। उनके मार्गदर्शन में नये रोजगार के साधन युवाओं को मिल रहे हैं। महामंत्री आशु चौधरी, उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाताओं का सम्मेलन करना पार्टी से युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर सचिन अग्रवाल, हीरा बिष्ट, तरुण नैय्यर, प्रमोद मिश्रा, प्रशांत सैनी, मनोज वर्मा, तुशंक भट्ट, कपिल बालियान, आदित्य झा, करन वर्मा, राजकुमार अरोड़ा, अभिषेक शर्मा, अक्षित तिवारी, हर्षित त्रिपाठी, तरुण अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *