उत्तराखंड

फर्जी दस्तावेजों पर ट्रक बेचने का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

काशीपुर। एक ट्रांसपोर्टर ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर कूटराचित दस्तावेजों के आधार पर ट्रक बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जसपुरखुर्द निवासी रविंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह वाहन चलाने का कार्य करता है। उसने ठाकुरद्वारा निवासी अहमद अली से टाटा मोटर्स के ट्रक का सौदा 6़55 लाख रुपए में किया था। उसने आरोपी के विभिन्न खातों में अनलाइन 5़50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। शेष 1़05 लाख रुपए उसे नगद दे दिए। आरोपी ने उसे चौला मंडल एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी की पलिसी भी दी। जो कि 14 नवंबर 2023 तक वैध बताई थी। ट्रक को विनोद कुमार चला रहा था। हादसे के एक मामले में ट्रक चालक के खिलाफ कुंडा थाने में केस हुआ। ट्रक का बीमा चेक करने पर फर्जी पाया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!