यूक्रेन से छात्रों को लाने के अभियान में शामिल होगी भारतीय वायुसेना, पीएम मोदी ने दिया निर्देश, कहा- इससे आपरेशन में आएगी गति

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के अभियान श्आपरेशन गंगाश् में भारतीय वायुसेना को भी शामिल होने का निर्देश दिया है। इसके बाद वायुसेना ने तत्काल तैयारियां शुरू कर दीं। वह इस अभियान में अपने सबसे बड़े परिवहन विमानों सी-17 ग्लोबमास्टर को लगाएगी।
आपरेशन गंगा को गति देने के लिए प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना को इसमें शामिल होने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वायुसेना के विमानों के आपरेशन में शामिल होने से भारतीयों के यूक्रेन से लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी और उनकी संख्या में भी वृद्घि होगी। साथ ही भारत से भेजी जा रही राहत सामाग्री भी तेजी से पहुंचेगी। सरकारी सूत्रों ने संकेत दिए कि सी-17 विमान आपरेशन गंगा के तहत बुधवार से अपनी उड़ानें शुरू कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद भारतीय वायुसेना ने भी कहा कि यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए जिस तरह की भी जरूरत है, उसके लिए वह तैयार है। हालांकि वायुसेना ने आपरेशन गंगा के तहत अपने विमानों की उड़ान का विस्तृत ब्योरा अभी जारी नहीं किया है। सी-17 ग्लोबमास्टर में एक साथ 300 से 400 लोगों को लाया जा सकता है।
मालूम हो कि पिछले साल अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुए हालात में वहां से भारतीय नागरिकों के अलावा अफगानी हिंदुओं और सिखों को भारत लाने के लिए भी वायुसेना ने विशेष अभियान चलाया था। इसमें भी वायुसेना ने अपने सी-17 विमानों को लगाया था।
फिलहाल एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी निजी एयरलाइंस आपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को लाने के अभियान को अंजाम दे रही हैं। सोमवार व मंगलवार को भी उन्होंने कई उड़ानों संचालन किया। मंगलवार को इन उड़ानों के जरिये 616 भारतीय स्वदेश लाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *