भारतीय सेना ने फिर दिखाया पराक्रम, भोपाल-नागपुर राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए शुरू किया 145 साल पुराने बेली ब्रिज का निर्माण

Spread the love

नागपुर, एजेंसी। भारतीय सेना अपने अतुलनीय पराक्रम के कारण जानी जाती है। जहां कोई काम सामान्घ्य लोगों द्वारा संभव नहीं होता है, वहां सेना के लोगों को लगाया जाता है। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने सुखतावा नदी पर 90 फुट लंबे बेली ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है, जो भारी वाहनों की वजह से अप्रैल में ढह गया था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सेना की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, भोपाल में जुटे दक्षिणी कमान के सुदर्शन चक्र कोर के इंजीनियरों ने नर्मदापुरम के पास भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर पुल का निर्माण शुरू किया। 145 साल पुराना पुल अप्रैल में भारी वाहनों के आवागमन के कारण ढह गया था। ऐसे में राज्य प्रशासन ने पुल के निर्माण और यातायात को जल्घ्द बहाल करने के लिए सेना से मांग की थी। इस बीच भारी बारिश के बीच सुखतावा नदी पर भारी यातायात को बनाए रखने के लिए बनाया गया एक डायवर्जन भी कई बार जलमग्न हो गया, जिससे महत्वपूर्ण जीवन रेखा कट गई।
विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले 3 महीनों में सबसे बेहतर ब्रिगेड के इंजीनियर रेजिमेंट ने मध्य प्रदेश के अधिकारियों और एनएचएआई के साथ मिलकर पुल के जल्द निर्माण के लिए युद्घस्तर पर काम किया है।एनएसएआइ द्वारा एक भारी भरकम 90 वर्ग फीट लंबा पुल दिया गया था, जिसे अब भारतीय सेना के इंजीनियरों द्वारा बिछाया जा रहा है। इस पुल के बनने से भोपाल को नागपुर से बैतूल से जोड़ने वाले एनएच 46 पर कनेक्टिविटी बहाल हो जाएगी। रक्षा विभाग के विज्ञप्ति में कहा गया कि पुल आसपास के कस्बों और गांवों से महत्वपूर्ण सामानों और नागरिकों की आवाजाही के लिए एक वरदान होगा, जिससे भीड़भाड़ और देरी कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *