विश्व भर में भारत को महान बनाते हैं भारतीय संस्ति एवं सनातन धम: निर्मल दास

 

 

हरिद्वार(आरएनएस)। मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास ने कहा कि सनातन धर्म अनादि काल से विश्व का मार्ग प्रशस्त करता आ रहा है। संत महापुरुष भारतीय संस्ति की रीढ़ है। संतों के आशीर्वाद से भारत जल्द ही विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर होगा। यह बातें उनहोंने श्रवणनाथ नगर स्थित श्री बाबा तारकेश्वर धाम में गुप्त नवरात्र संपन्न होने पर कन्याओं का पूजन कर संतों का आशीर्वाद लेते हुए यह बातें कही। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत निर्मल दास ने कहा कि सनातन धर्म एवं भारतीय परंपरा विश्व भर में भारत को महान बनाते हैं। तारकेश्वर धाम आश्रम के माध्यम से भारत सहित विश्व भर में सनातन प्रेमियों को धर्म एवं संस्ति का संदेश प्रदान करना एवं गौ, गंगा सेवा सहित अनेक सेवा प्रकल्पो के द्वारा समाज को लाभान्वित करना ही उनका उद्देश्य है। महंत जमुना दास ने कहा कि संतों का जीवन त्याग एवं परोपकार के लिए समर्पित रहता है। युवा संतों के योगदान से भारतीय संस्ति पुष्पित और पल्लवित हो रही है। समाज के लिए यह गौरव का विषय है। महंत निर्मल दास तपस्वी एवं ऊर्जावान संत है जो धर्म के संरक्षण संवर्धन में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में अतुल्य योगदान प्रदान कर रहे हैं।
इस मौके पर महंत श्रवण मुनि, मंहत हरिहरानंद, महंत अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाश मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, महंत शिवानंद, स्वामी कपिल मुनि, महंत लोकेश दास आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *