नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा होंगे देश के नए विदेश सचिव, हर्षवर्धन श्रृंगला हो रहे रिटायर

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्घ्हें सोमवार को नए विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वह हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगे। हर्षवर्धन श्रृंगला इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
क्वात्रा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा यानी आईएफएस के अधिकारी हैं। वह 32 वर्षों की अपनी सेवा के दौरान बीजिंग और वाशिंगटन में भारत के राजनयिक मिशनों में विभिन्न पदों की जिम्घ्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्घ्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने क्घ्वात्रा की नियुक्घ्तघ्िको मंजूरी दी है।
क्वात्रा को साल 2020 में नेपाल में राजदूत नियुक्त किया गया था। उन्घ्होंने अगस्त 2017 से फरवरी 2020 तक फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में काम किया। कार्मिक मंत्रालय (चमतेवददमस उपदपेजतल) ने क्वात्रा की नियुक्ति की जानकारी दी। वह 30 अप्रैल को विदेश सचिव के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे।
उन्होंने सेवा में शामिल होने के बाद 1993 तक जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में तीसरे सचिव और फिर दूसरे सचिव के रूप में काम किया। उन्घ्होंने वहां संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसियों के साथ ही मानवाधिकार आयोग (भ्नउंद त्पहीजे ब्वउउपेपवद) से संबंधित कामकाज भी संभाला। इस अवधि के दौरान उन्होंने फ्रेंच भाषा सीखी साथ ही जिनेवा में ग्रेजुएट स्कूल आफ इंटरनेशनल स्टडीज से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में डिप्लोमा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *