भारत का पहला सूर्य मिशन लॉन्च को तैयार

Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ (आदित्य-एजल1) को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस मिशन को दो सितंबर यानी शनिवार को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।
आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा। एल-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *