देश-विदेश

दिल्ली में होगी ‘इंडिया’ की अगली बैठक; राहुल बोले- अब सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेसी। मुंबई में गुरुवार को शुरू हुई विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक का आज दूसरा दिन है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के नेताओं की आज होने वाली औपचारिक बैठक में गठबंधन के संयोजक और लोगो पर फैसला हो सकता है।
इंडिया गठबंधन की अगली बैठक के स्थल को लेकर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अगली बैठक दिल्ली में होगी। इस दौरान जब पत्रकार ने उनसे तारीखों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,’आप इसे कब आयोजित करना चाहते हैं, हम इसे उन तारीखों पर आयोजित करेंगे।’
मुंबई में विपक्ष की बैठक को संबोधित करते हुए द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि तुरंत एक समन्वय समिति गठित की जानी चाहिए और एक सीएमपी तैयार किया जाना चाहिए। वह (सीएमपी) भारत गठबंधन का चेहरा होगा। भाजपा शासन ने देश को कई तरीकों से बर्बाद कर दिया है। उसे (सीएमपी) लोगों के सामने एक रोड मैप पेश करना चाहिए जिसमें यह बताया जाए कि हम इसे खत्म करने के लिए क्या करने का इरादा रखते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग अपने आप को भगवान से भी बड़ा समझने लगे हैं और जब कोई खुद को भगवान से भी बड़ा समझता है तो उसका पतन निश्चित होता है। अब सबको लग रहा है कि इंडिया गठबंधन मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है। यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं, कोई पद के लिए नहीं आया है।
इंडिया कुछ पार्टियों का गठबंधन नहीं, यह 140 करोड़ भारतीयों का गठबंधन है जो नया भारत बनाना चाहते हैं। इस गठबंधन में कोई भी किसी पद के लिए शामिल नहीं हुआ है, हम 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक साथ आए हैं। केंद्र में इतनी अहंकारी सरकार कभी नहीं रही, उनका अहंकार उन्हें नीचे ले आएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि हमने इस बैठक में हमने कुछ बड़े स्टेप लिए हैं जो भी पार्टी इस इंडिया में है वो भाजपा को हराने के लिए यहां है। इस मंच पर जो दल हैं वो देश की 60 फीसदी जनका की प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि अब सीट बंटवारे पर चर्चा होगी। विपक्ष एक होगा तो भाजपा का जीतना असंभव होगा। विकास में हम किसान गरीबों को साथ लेकर चलेंगे
केंद्र सरकार भ्रष्ट्राचार के केंद में है और पीएम मोदी का एक कारोबारी के साथ गठजोड़ है जिसका नाम सब जानते हैं। इडिंया गठबंधन भाजपा और उसके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगा। मुझे विश्वास है कि इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा और यहां मौजूद सभी नेता मतभेद भुलाकर एकसाथ हुए हैं।
चीन को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं लद्दाख गया था और पेंगोंग लेक भी गया था। लद्दाख में चीन ने कब्जा कर लिया है ये मैंने देखा है। लद्दाख का हर एक आदमी जानता है केंद्र सरकार क्या कर रही है। आगे कहा कि पीएम मोदी जी20 करा रहे हैं भारत की इज्जत का मामला है अदाणी मामले पर पीएम को जांच करनी चाहिए नहीं कराएंगे तो देश को पता लग जाएगा कि क्यों नहीं करा रहे हैं। भाजपा भारत के गरीब लोंगों से धन छीनकर कुछ अमीर लोगों को देती है।
आप सबको याद होगा कि कितना खोंट बोलकर लोग सत्ता में आए थे। उस समय मेरा और देश के नेताओं का नाम इन लोगों ने प्रचारित किया था कि इन लोगों का पैसा स्विस बैंक में जमा है। मोदीजी बोले थे कि स्विस बैंक का पैसा वो वापस लाएंगे और हर आदमी के खाते में हम 15-15 लाख देंगे। सबका उन्होंने खाता खुलवाया। हमने भी खाता खुलवाया, लेकिन हमारे साथ धोखा हो गया। हमारा पति-पत्नी और बच्चा को मिलाकर 11 लोग हो जाते। तो 15 लाख के हिसाब से हमारा कितना पैसा होता हिसाब लगा लीजिए।
सारे देश के लोग खाता खुला लिए। लेकिन मिला क्या आप सबको पता होगा। हो सकता है भाई पैसा मिल जाए। सब इन्हीं लोगों का पैसा था। अभी काफी जय-जयकार होना चाहिए वैज्ञानिकों का होना चाहिए। लोग हमारे वैज्ञानिकों का नाम ऊंचा हुआ। अब हमने सुना है कि मोदीजी ये सोच रहे हैं कि और लोकसभा का बैठक भी बुला लिया गया है। हमने सुना है कि देश के वैज्ञानिक आगे देश को ऊंचा कर दिया। हम वैज्ञानिकों से कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी को जमीन पर नहीं रहना चाहिए। इन्हें भी ऊपर सूरज तक पहुंचाओ। इनका भी नाम हो जाएगा। राहुल गांधी घूमते रहते हैं अमेरिका में। ये भी दिखेगा कि मोदीजी सचमुच देश का नाम करने के लिए चल पड़े हैं। हमारी शुभकामना है कि चले जाएं।
ईडी सीबीआई में इन्होंने सारे नेताओं को फंसाया। कोई ऐसा नेता नहीं जिसके पास ईडी सीबीआई नहीं पहुंची हो। हमने संकल्प लिया है कि हम मोदी जी को हटा कर ही दम लेंगे। मैं मोदी जी से पहले से ही लड़ता आया हूं। मैने मोदी की गिरफ्तारी के लिए धरना दिया था। हम लोग किसी से डरने वाले नहीं है। अब सीटों का बंटवारा शुरू होगा। अपना कुछ नुकसान कर भी ‘कठऊकअ’ को जिताएंगे।
इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि तीसरी बैठक में भी अच्छे ढ़ंग से बातचीत हुई है। हम जगह-जगह जाकर प्रचार करते रहेंगे। जो अब केंद्र में हैं वो अब हारेंगे। वो अब जाएंगे। नीतीश ने कहा कि ये काम कम करते हैं, छपता ज्यादा है। ये लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। हम देश के इतिहास को बदलने नहीं देंगे। बिना किए उनके काम की तारीफ की जा रही है। हमने आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बेंगलुरु के बाद मुंबई में हमारी बैठक हुई। हम सबका उद्देश्य एक ही है कि महंगाई, बेरोजगारी के लिए हम कैसे लड़ें। मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे। कल राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट दिखाई कि कैसे अदानी की आमदनी बढ़ गई है। हमारा जो संकल्प है हम उसी आधार पर काम करेंगे, हर जगह बैठक करेंगे और हर राज्य की राजधानी में जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के खिलाफ काम करती है। पीएम मोदी पहले 100 रुपये बढ़ाते हैं, और फिर दो रुपये कम कर देते हैं। पहले उन्होंने एलपीजी का दाम दोगुना कर दिया, फिर दो सौ रुपये कम कर दिए। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ हमें मिलकर लड़ना है। ईडी- सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
लोकसभा के आगामी सत्र को बुलाने पर भी खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब-जब संकट आया तब कभी स्पेसल सत्र नहीं बुलाया गया। मणिपुर जल रहा है, लेकिन उस पर कभी सत्र नहीं बुलाया गया। अचानक ये सत्र बुलाया गया है। सत्र बुलाने का एजेंडा किसी को पता नहीं है। देश धीरे-धीरे तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। वे छोटा-मोटा घालमेल नहीं कर रहे, उनके घोटाले अद्रश्य हैं। कैग रिपोर्ट बता रही है कि करोड़ों के घोटाले हुए हैं।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि बैठक के दौरान तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। जुड़ेगा भारत जीतेगा भारत इंडिया गठबंधन की थीम रहेगी। पहला, हम ‘कठऊकअ’ पार्टियां जहां तक संभव हो सके आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था शुरू की जाएगी। तुरंत और जल्द से जल्द देने और लेने की सहयोगात्मक भावना के साथ संपन्न। दूसरा, हम ‘कठऊकअ’ दल सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां आयोजित करने का संकल्प लेते हैं। तीसरा, हम ‘कठऊकअ’ की पार्टियां इसके द्वारा विभिन्न भाषाओं में ‘जुडेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ की थीम पर हमारी संबंधित संचार और मीडिया रणनीतियों और अभियानों का समन्वय करने का संकल्प लिया गया है।
उद्धव ठाकरे बोले- हमारी एकता से विरोधियों में घबराहट है। इंडिया मजबूत होता जा रहा है। भयमुक्त भारत के लिए सभी लोग इकट्ठे हो रहे हैं। चुनाव में तानाशाही भ्रष्टाचार से लड़ेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत जरूर होगी। हम मित्र परिवारवाद के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि एलपीजी में छूट जरूर दी गई है, लेकिन पहले पांच सालों में जमकर लूट की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!