इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगवाया: रेखा आर्या

Spread the love

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित आपातकाल प्रबुद्घ सम्मेलन में पहुंची महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिये देश में आपातकाल लागू कर हजारों लोगों को जेल में बंद कर यतानाएं दी। उन्होंने कहा कि यही तानाशाही मुख्य उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। रविवार को नई टिहरी स्थित भाजपा पार्टी दफ्तर में आपातकाल प्रबुद्घ सम्मेलन का महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एंव खाद्यन्न मंत्री रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मंत्री रेखा ने कहा कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल घोषित कर विपक्ष के नेताओं, आरएसएस के स्वंयसेवकों के साथ हजारों लोगों को जेल में डाल उन्हें यातनाएं दी, कहा आपातकाल तब लगाया जाता है, जब देश की सुरक्षा को खत्तरा हो। कांग्रेस पार्टी के लोग कहते कि अभी देश में अघोषित आपातकाल है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनके नेताओं ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा लगाया आपातकाल करीब 21 माह तक चला, देश में गलत तरीके से लगाये गये आपातकाल को कोर्ट ने गलत करार दिया था। मंत्री रेखा आर्या ने आपातकाल के दौरान जेल में रहे वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश सेमवाल को शल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओें को वोटरों के घर घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने को कहा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल,विधायक शक्तिलाल शाह, पूर्व विधायक विजय पंवार, खेम सिंह चौहान, सुषमा उनियाल, ब्लक प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, ड़ प्रमोद उनियाल, मंजू चंद, सुशील बहुगुणा, विजय कैठत,संदीप रावत,गौरभ गुसाई, शीशराम थपलियाल, परमवीर पंवार, प्रेमलाल भट्ट, उदय रावत, गोपीराम चमोली, पंकज बरवाण, जयेन्द्र पंवार, तौफिक अहमद, अनिता कोठारी, मस्ता नेगी, मीना सेमवाल, निहाल सिंह,उर्मिला राणा सहित लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *