जयंती पर इंदिरा गांधी के योगदान को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सदस्यों ने देश हित में इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्दुखाता क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश हित में दिए गए इंदिरा गांधी के योगदान को भी याद किया। कहा कि कांग्रेस नेताओं ने सदैव देश के विकास को लेकर कार्य किया। कहा कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए इंदिरा गांधी ने समाज के गरीब व असहाय लोगों के लिए कई योजनाएं बनाई। समाज हित में दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं, महावीर रावत, बलवीर रावत, अमृतराज, मनदीप पटवाल, प्रवेश रावत, जसवीर राणा, अमित नेगी, बीना नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *