उद्योग व्यापार मंडल ने दिया सफाईकर्मियों के आंदोलन को समर्थन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उद्योग व्यापार मंडल ने जिले के सफाईकर्मियों की मांग को जायज ठहराते हुए आंदोलन को समर्थन दिया। गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना एवं नगर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने धरना स्थल पर जाकर समर्थन दिया। साथ ही सीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा खत्म करना, कर्मचारी नियमितीकरण, आवास की व्यवस्था, जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य बीमा, भूमिहीन वाल्मीकि समाज को स्थाई एवं जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता के आधार पर बनाने की मांगें जायज हैं। सरकार को शीघ्र सफाईकर्मियों की 11 सूत्रीय मांग पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि वह जल्द काम पर वापस लौट सके। इस मौके पर व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, अशोक चौधरी, हरि सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कलम सिंह रावत, उम्मेद सिंह कप्रवाण, जितार सिंह जगवाण, कुलदीप कप्रवाण, उम्मेद सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, पान सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *