भाजपा सरकार में दिनों दिन बढ़ रही महंगाई की मार : उपपा

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक वाहनों में किराया बढ़ोतरी को आम जनता के ऊपर आर्थिक बोझ बताया। बीते रविवार देर शाम अल्मोड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष हीरा देवी ने कहा कि भाजपा सरकार में रसाई गैस, पेट्रोल, डीजल समेत खाद्य पदार्थों के दाम आसमान टू रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ने और खेती के चौपट होने से स्थितियां भयावह रूप ले रही हैं। सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है, कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी जीवन की मूलभूत जरूरतों से ध्यान बंटाने के लिए सांप्रदायिक और जातीय मुद्दों के साथ तरह तरह के नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है। संचालन एडवोवेट गोपाल राम ने किया। यहां मो़वसीम, राजू गिरी, योगेश बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *