महंगाई का झटका़.़ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा

Spread the love

देहरादून। लोगों को महंगाई का झटका लगा है। महीना पूरा होने से पहले ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा हो गया। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से गैस उपभोक्ताओं में रोष है। महिलाओं का कहना है कि महंगाई के चलते रसोई घर का बजट गड़बड़ा गया है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। हरिद्वार में मंगलवार से रसोई गैस सिलेंडर 918़50 रुपये से बढ़कर 968़50 रुपये में मिलेगा। महिलाओं का कहना है कि पिछले साल भी रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाते रहे। चुनाव के बाद अब फिर से दाम बढ़ा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *