बच्चों को किया हैकिंग व ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्काई सिक्योरिटी और एराइज कंप्यूटर की ओर से नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर दुर्गापुरी में कक्षा 9 से 12 तक छात्रों को साइबर सिक्योरिटी और कंप्यूटर बेसिक की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को हैकिंग अटैक व ऑनलाइन स्कैम के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अरुण नैथानी ने कहा कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ आकाश बडोला व अराइज कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के प्रशिक्षक आशीष गौनियाल बच्चों को साइबर सिक्योरिटी के प्रति लगातार जागरूक कर रहे हैं। जिससे हमारी युवा पीढ़ी तकनीकी मामलों में कई अधिक बेहतर बन कर उभरेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों समेत सभी को साइबर सिक्योरिटी की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही ऑनलाइन ठगी के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *