बिग ब्रेकिंग

उत्तराखंड राज्य गठन का कांग्रेस ने किया था विरोध : निशंक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चौबट्टाखाल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले हरिद्वार सांसद
कहा कि प्रदेश के बेहतर विकास को एक बार फिर कमल खिलाएं जनता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वर: हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जब हमारी माताएं, बहने व युवा सड़कों पर पृथक राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे थे तब कांग्रेस के लोग कहा करते थे कि यदि उत्तराखंड राज्य बनेगा तो उनकी लाश पर बनेग। कहा कि ऐसे लोगों के हाथों में हमें अपना उत्तराखंड नहीं देना। पिछले पांच वर्षो से हो रहे विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें इसके लिए हमें एक बार फिर कमल का फूल खिलाना होगा।
शनिवार को डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने सतपुली में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता को चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज को भारी मतों से विजय बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। पूरे पांच साल जनता के बीच से गायब रहने वाले कांग्रेस के नेता अब घर-घर आकर जनता से वोट मांग रहे हैं, लेकिन जनता को इन नेताओं से सतर्क रहना होगा। भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अनेक विकास कार्य हुए हैं। कक्षा नौ से दसवीं तक 11 से 12वीं तक इंटर के बच्चों को पढ़ाई के लिए टेबलेट वितरित किए हैं। युवा पढ़ाई कर बेहतर भविष्य बना सकें इसके लिए उनकी सरकार ने गंभीरता से कार्य किया। इस मौके पर स्वामी जागर सिंधु महाराज, पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, डॉ. जेपी. सेमवाल, पूर्व मंत्री गणेश चंद्रा, विधानसभा प्रभारी दर्शन सिंह दानू, ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, राजेन्द्र धीरता, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, बृजमोहन, सत्यराज सिंह, महिपाल सिंह, यशपाल गोरला, सुरवीर सिंह गुसाईं, सुरजीत नरश्रेष्ठ, विक्रम सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रमुख एकेश्वर नरेंद्र डन्डिरियाल एवं सुंदर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!