पोखड़ा ब्लॉक की संस्कृत की खंड स्तरीय प्रतियोगिता 23 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार हेतु उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के तत्वाधान में आयोजित विकासखंड पोखड़ा की खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएंं 23 व 24 सितम्बर को जनता इंटरमीडिएट कॉलेज देवराजखाल में आयोजित होंगी।


प्रतियोगिता के खंड संयोजक सुनील धस्माना ने बताया कि खंड शिक्षाअधिकारी मनोज जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित होगी। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राएं व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा ग्यारह, बारह व स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। संस्कृत छात्र स्पर्धा में संस्कृत नाटकम, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत श्लोकोचारणम, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशुभाषणम की प्रतियोगितायें होंगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन कनिष्ठ वर्ग की व द्वितीय दिन वरिष्ठ वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्राप्त विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *