युवाओं को दी रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी

Spread the love

बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र कठायतबाड़ा में युवाओं के कौशल विकास हेतु विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही रोजगारपरक योजनाओं के विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। जयेंद्र सिंह सीनियर सिविल जज तथा सचिव प्राधिकरण ने कहा कि कानून में हर व्यक्ति के हित सुरक्षित हैं, लोगों को अपने हकों के लिए जागरूक होना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जन शिक्षण संस्थान के निर्देशक ड़ जितेंद्र तिवारी ने युवाओं के कौशल विकास हेतु सरकारी एवं अर्द्धसरकारी संगठनों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। हीरा सिंह मेहरा, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी युवाओं ने उनके कार्यालय में पंजीकरण करने को कहा। राजेंद्र प्रसाद सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने प्रधानमंत्री स्वत: रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री स्वत: रोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नवीन जोशी, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक द्वारा मत्स्य पालन के से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मनोज कुमार साह, जिला उद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *