एयरपोर्ट लाउंज में करियर बनाने की दी जानकारी

Spread the love

नई टिहरी। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन संस्थान की ओर से आयोजित वेबिनार में पूर्व अस्टिटेंट जनरल मैनेजर नई दिल्ली ओबरॉय होटल के आदिल सिद्दीकी ने छात्रों को एयरपोर्ट लाउंज में करियर विकल्प के बारे में जानाकरी दी। उन्होंने छात्रों को कोविड-19 पेंडमिक में एयरपोर्ट लाउंज पर कार्य करने बारे में बताया। साथ ही विभिन्न लाउंज विषयों पर और एचएम कोर्स समाप्ति के पश्चात नौकारी के लिये आवेदन करने और इंटरव्यू की तैयारियों के बारे में भी गहनता पूर्वक जानकारी दी। एचएम संस्थान निदेशक डॉ. यश्पाल नेगी ने बताया कि शनिवार को आयोजित वेबिनार में एयरपोर्ट लाउंज में करियर विकल्प एवं एयरपोर्ट लाउंज में कार्य किये जाने के संबंध में विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गई। बताया वेबिनार में कई देश भर से कई छात्रों ने प्रतिभाग किया। मौके पर अभिषेक चौहान, अनिल टम्टा, अमर सिंह कठैत, लक्ष्मी, मंजू, संजय मखलोगा, अरविन्द सिंह, राहुल सजवाण, सीता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *