कोटद्वार-पौड़ी

तहसील दिवस पर योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की ओर से आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की ओर से तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ं कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान किये जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौडी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागीगण को विधिक सेवा संस्थानों के क्रियाकलापों, उद्देश्यों तथा नालसा की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ नि:शुल्क कानूनी सेवाओं एवं प्रतिकर के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जनपद पौड़ी के अन्तर्गत सभी तहसील परिसरों में भी पराविधिक स्वयंसेवीगणों द्वारा कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान किये जाने वाली सेवाएं विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, पराविधिक स्वयसेवी आरती जुयाल एवं तहसील परिसर में आये आमजनमानस के लोगो तथा तहसील परिसर के सभी कर्मचारीगणों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!