सरकार के कार्यों की दी जानकारी

Spread the love

भाजपा भाबर मंडल की ओर से बालासौड़ में चलाया गया जनसंपर्क अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आमजन को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराने के लिए भाजपा भाबर मंडल की ओर से बालासौड़ में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड वासियों को कैलेंडर व विकास पुस्तिका भेंट की गई।
सोमवार को भाबर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कोटद्वार विधानसभा के बूथ क्रमांक 13,14 बालासौड़ वार्ड नं. 25 रतनपुर सुखरौ में अभियान चलाया गया। भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने कहा कि प्रत्येक बूथ में पार्टी के स्टिकर कैलेंडर व विकास कार्यों की पुस्तिका घर-घर जाकर भेंट की जा रही है। 78 बूथों में घर-घर जाकर यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का बेहतर विकास किया है। प्रदेश में आमजन के लिए रोज नई-नई विकास की योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान उन्होने आमजन से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर पदमपुर सुखरो के शक्ति केंद्र संयोजक उमेद बिष्ट, महामंत्री गौरव जोशी, मीडिया प्रभारी पवन देवरानी, कैलाश बलूनी, विजय भारद्वाज, विनोद सिंह नेगी, विवेक, सुमित नेगी, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *