किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत झंड़िचौड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में समगी शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी गई। इस दौरान जानकारी को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने की भी अपील की गई।
कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. आकांक्षा ने कहा कि इस अवस्था में सही जानकारी के अभाव में बालिकाएं कुंठित हो सकती हैं। कहा कि यह ऐसी अवस्था है जिसमें जानकारी का अभाव भ्रमित करता है। इस कारण शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध होता है और बालिकाएं विभिन्न रोगों से ग्रसित हो जाती हैं। इसलिए इस उम्र में बालिकाओं को सही जानकारी देना आवश्यक है। दीप्ति पांडेय ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न परिवर्तनों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुनीता बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *