हल्द्वानी। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदियों ने प्रतिभाग किया। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रतिभागियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन, कृषि और उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशासक ग्राम पंचायत राधा कुल्याल ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान लता सुयाल, हर्षिता सनवाल, भास्कर लाल, नताशा, रविंद्र, नवीन, उपासना, ममता, राजेश, बृजेंद्र, सुनीता, अंशी, मीनाक्षी, भावना आदि मौजूद रहे।