नाड़ी विज्ञान से रोग दूर करने की दी जानकारियां

Spread the love

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को योग साधकों को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराए गए। योग साधकों को योग के साथ ही नाड़ी विज्ञान चिकित्सा संबंधित जानकारी भी दी गई। मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में चल रहे सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार के योग एवं विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नाड़ी विज्ञान चिकित्सा पद्धति बहुत तीव्रता से रोगों का निदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है। कहा कि नाड़ी विज्ञान चिकित्सा पद्धति शरीर के असाध्य रोगों को दूर करने में सक्षम है। इसलिए लोगों का झुकाव इस चिकित्सा पद्धति की ओर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधा का प्रदर्शन उनके द्वारा अब तक मास्को मेडिकल विवि, संघाई मेडिकल विवि के साथ-साथ यूरोप और एशिया के कई देशों में किया जा चुका है। अपने योग सत्र के दौरान उन्होंने कई लोगों को मंच पर बुलाकर उनके दर्द का निवारण किया। दूसरी तरफ योगीनि उषा माता ने सुबह के योग सत्र में योग प्रशिक्षार्थियों को योगाभ्यास करा कर स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिये। इसके बाद ग्रैंड मास्टर अक्षर द्वारा प्रशिक्षार्थियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ्य जीवन के लिए बहुत जरूरी है। योग के द्वारा मानसिक और शारिरीक दोनों तरह की विकृतियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने योग साधकों को विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गये।
नाड़ी विशेषज्ञ डॉ. जोशी का सम्मान
रविवार सुबह के सत्र में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने नाड़ी विज्ञान चिकित्सा के मर्मज्ञ डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

महोत्सव में ये रहे मौजूद
योग महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा, महाप्रबंधक प्रशासन विप्रा त्रिवेदी, महाप्रबंधक पर्यटन दयानन्द सरस्वती, सहायक प्रधान प्रबंधक एसपीएस रावत, वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक विश्वनाथ बेंजवाल, रघुवीर सिंह राणा, विनोद पंवार,भारतभूषण कुकरेती, आरपी ढौंडियाल, दीपक रावत, गिरवीर सिंह रावत, मेहरबान सिंह रांगड़, आशुतोष नेगी, मुकेश बेनीवाल, अजयकांत शर्मा, ओमप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *