बागेश्वर में पिटकुल के पास दिखा गुलदार का शावक

Spread the love

बागेश्वर। जजी परिसर से लगे पिटकुल के पास रविवार की सुबह एक गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे पिंजरे में कैद किया। पशुपालन विभाग के डॉक्टर उसका इलाज करेंगे उसके बाद उसे प्राकृतिक आवास पर छोड़ा जाएगा। मजियाखेत, आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में पिछले एक महीने से गुलदार आ रहा है। कई बार वह सीसीटीवी में कैद भी हो चुका है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को कई बार दे दी है। लोगों का कहना है कि विभाग ने किसी तरह की गश्त नहीं बढ़ाई। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे जजी परिसर के पास बने पिटकुल पर गुलदार का एक शावक देखा। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे रेस्क्यू के बाद उसे पिंजरे में कैद किया। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि पशुपालन विभाग ने डॉक्टर को बुलाकर शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सात आठ महीने का शावक स्वस्थ है। उसे जल्द प्राकृतिक आवास पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में रह रहे लोगों से भी अलर्ट रहने की अपील की है। सुबह और शाम अकेले न जाने की नसीहत भी दी है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि उसके आसपास मादा गुलदार भी हो सकती है। विभाग क्षेत्र में गश्त भी तेज करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *