किसानों को खेती की नई तकनीक की जानकारी दी

Spread the love

रुद्रपुर। अमेरिकन कंपनी वरडेशियन लाइफ साइंसेज की ओर से अमेरिका में खेती की नई तकनीक के बारे में किसानों को बताया गया। सिडकुल के एक होटल में बीज कंपनी साईं सीड्स व अमेरिकन कंपनी वरडेशियन लाइफ साइंसेज की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रगतिशील किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि वरडेशियन के साउथ एशिया व साउथ ईस्ट एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार गोयल ने अमेरिका में षि की नई तकनीकों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। गोयल ने यूरिया खाद की क्षमता को बढ़ाने की नई तकनीक एन-चार्ज व न्यूट्रीस्फीयर-एन से किसानों को अवगत कराया। कहा कि खेत में कम यूरिया डालकर अच्टे परिणाम ले सकते हैं। साईं सीड के एमडी मुकेश गर्ग ने उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि वरडेशियन की एमएसी बीजोपचार तकनीक से उनके किसान काफी लाभान्वित हुए हैं। विशिष्ट अतिथि ब्लक प्रमुख पति पलविंदर सिंह औलख ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से किसानों को बेहतर खेती करने की नई-नई तकनीक की जानकारी होती है। यहां अनिल पन्नू, अक्षय खुराना, भगीरथ मल, रामनिवास, राजेश गर्ग, आदित्य, श्रेय, यश, राकेश गर्ग, सोनू चौहान, अखिलेश गुप्ता, लक्खा सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *