Uncategorized

इंकलाबी मजदूर केंद्र ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर इंकलाबी मजदूर केंद्र ने केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर मेहनतकश विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को इंकलाबी मजदूर केंद्र कार्यकर्ताओं ने पंत पार्क में प्रदर्शन किया। सचिव खीमानन्द जोशी ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को अंग्रेज सरकार के खिलाफ भारत की महान जनता ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। इससे घबराकर अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। आज भी अंग्रेजों की तरह भारत सरकार जनता का शोषण व उत्पीड़न कर रही है। देश मे लगातार मजदूर विरोधी कानून लागू किये जा रहे हैं। निजीकरण के नाम पर जनता की संपत्ति को पूंजीपतियों पर लुटाया जा रहा है। करोड़ों लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों की सुविधाएं भी छीनी जा रही हैं, किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। ऐसे में जनता को पुनº एकजुट होकर वर्तमान मोदी सरकार व पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर खीमानंद जोशी, विमल जोशी, राकेश कुमार , मनप्रीत सिंह, संजय राव, राधेश्याम मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!