ट्रक की टक्कर से मासूम की मौत, चालक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बदरीनाथ मार्ग पर बुद्धा पार्क के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक 12 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को गिवईस्रोत निवासी 12 वर्षीय अलीसा पुत्री स्व. सलीम बुद्धा पार्क के पास खेलने के लिए आई थी। शाम करीब सवा सात बजे घर जाते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अलीसा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग अलीसा को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने रात करीब नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *