नवाचार से रुकेगा पहाड़ों का पलायन : सुबोध उनियाल

Spread the love

देहरादून()। नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों से होने वाले पलायन को रोका जा सकता है। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा पर विश्वास जताते हुए कहा कि ऐसे केंद्र राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। ये बात कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को उत्तरांचल विवि में राज्य के पहले अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर के आनलाइन उद्धाटन के अवसर पर कही। विवि के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जोशी ने कहा कि यह केंद्र उत्तराखंड के युवाओं के लिए नवाचार, स्टार्टअप और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि एसीआईसी युवाओं को आवश्यक बुनियादी ढांचा, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा। कुलपति प्रो. धरम बुद्धि ने विश्वविद्यालय में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम के बारे में बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय में 21 स्टार्टअप सक्रिय हैं। वहीं, श्री प्रमित दाश ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बड़े पैमाने पर नवाचार आवश्यक है। उद्घाटन में विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, अनुसंधान एवं नवाचार निदेशक प्रो. राजेश सिंह, एआईएम के प्रोग्राम निदेशक प्रमित दाश, वितस्ता तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *