उत्तराखंड नवनिर्माण सेना की ओर से आयोजित की गई बैठक
भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगाई जाएं रोक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड निवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव से पूर्व नेताओं व उनके रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच करवाने की मांग की है। कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जानी चाहिए।
बुधवार को शिब्बू नगर में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड नवनिर्माण सेना की कार्यकारिणी ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत सरकार से उत्तराखंड में चुनाव से पूर्व नेताओं व उनके रिश्तेदारों की संपत्ति की जांच करने की मांग की। सेना के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि जिनके पास अवैध साधनों, भ्रष्टाचार से कमाई हुई संपत्ति और काला धन पाया जाता है उनको चुनाव लड़से से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही ऐसे नेताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। कहा कि प्रदेश के बेहतर विकास व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए इस ओर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। बैठक में सेना के उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने कोटद्वार के मोटरनगर में आधुनिक बस अड्डा निर्माण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। कहा कि वर्षों बाद भी मोटरनगर में आधुनिक बस अड्डे के नाम पर केवल एक गड्ढा ही खुदा हुआ है। उनहोंने सरकार से इस ओर ध्यान देने की भी अपील की है। कहा कि पूर्व में कई बार शिकायत करने पर भी शासन-प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। इस मौके पर दीपक गैरोला, प्रविंद्र सिंह रावत विलास गौड़, पितृ शरण जोशी, दर्शन सिंह नेगी, नितिन डबराल, प्रवेश नवानी, बलबीर नेगी, सुरेश पटवाल, सुमंत भट्ट, प्रभाकर ध्यानी, सुरेंद्र रावत, विमल डंडरियाल, सतेंद्र बिष्ट,जगमोहन राणा, ब्रजमोहन काला, मनीष बड़थ्वाल अंबर कपरवाण,विपिन जोशी उपस्थित थे।