छात्रों को सत्य के रास्ते पर चलने को प्रेरित किया

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढाक कोटद्वार में उत्तराखण्ड आंदोलन के अग्रदूत व उत्तराखण्ड के गांधी इंद्रमणी बडोनी की जयन्ती को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी ने इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्जन कर उन्हें श्रधांजलि दी। प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए इंद्रमणि बडोनी के संघर्ष की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि उन्होंने गांव-गांव जाकर नृत्य नाटिका, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आंदोलनों के माध्यम से लोगों को उत्तराखण्ड राज्य बनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने सभी छात्रों को सत्य के रास्ते पर चलने को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, जागर, थड़िया, चौंफला आदि की प्रस्तुतियां देकर सभी का मंनोजरन किया। इस मौके पर नवयुग विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चन्द्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *