खटीमा में कुटरी के प्रधान का चार्ज उप प्रधान को सौंपे जाने के निर्देश

Spread the love

रुद्रपुर। जिला पंचायतराज अधिकारी ने आदेश जारी कर ग्राम प्रधान कुटरी का चार्ज उप प्रधान को दिए जाने के निर्देश दिए हैं। जार्च सौंपे जाने का कारण ग्राम प्रधान के बीमार होने को बताया गया है। इधर, एडीओ पंचायत राजू राम ने बताया कि प्रधान और उप प्रधान को आदेश सौंपने के लिए ग्राम पंचायत सचिव गांव में गए थे, लेकिन दोनों ने ही आदेश लेने से इनकार कर दिया है। कुटरी ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर ग्राम प्रधान के अश्वस्थ होने और इसके चलते कार्य प्रभावित होने की शिकायत की थी। जिसपर जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने एडीओ पंचायत राजू राम को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान का जार्च उनके स्वस्थ्य होने तक उप प्रधान को सौंपे जाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने अपने आदेश में कहा है जब तक प्रधान नीरज बिष्ट अपने कार्य करने में सक्षम नहीं हो जाते तब तक चार्ज उप प्रधान सुनील सिंह राणा को अस्थाई रूप से हस्तांतरित किया जाता है। एडीओ पंचायत राजू राम ने कहा कि उन्होंने एक वर्ष पहले भी रिपोर्ट भेजी थी। उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एक ग्रामीण द्वारा डीपीआरओ कार्यालय में शिकायत की गई तब जाकर आदेश हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने उन्हें बताया है कि प्रधान और उप प्रधान दोनों ने आदेश नहीं लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *