उत्तराखंड

शौर्य दिवस: कारगिल शहीदों को नमन कर दी श्रद्घांजलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कारगिल दिवस पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर देशभक्ति के गीतों के साथ शहीदों को श्रद्घांजलि दी। बौराड़ी स्थित नवनिर्मित युद्घ स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्घांजलि अर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, विशिष्ठ अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाधिकारी ड सौरभ गहरवार, नगर पालिकाध्यक्ष सीमा षाली और ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर विधायक उपाध्याय ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों के बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है। हम सुरक्षित हैं। सैनिकों के अनुशासन एवं उनके द्वारा देश रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दिये जाने का जज्बा वंदनीय है। जिलाधिकारी ड गहरवार ने कहा कि देश के लिए प्राण देने वाले शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हमें देश के सैनिकों को सम्मान देना चाहिए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रात: स्कूली बच्चों ने बौराड़ी चौक से युद्घ स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्तिक कार्यक्रम दिए।
उत्तराखण्ड पुलिस बैण्ड प्लाटून-2 के कमाण्डर देवेन्द्र सिंह असवाल के निर्देशन में देशभक्ति, राष्ट्रगान एवं श्रद्घांजलि के लिए धुन बजाई गई। पुलिस जवानों ने शहीदों के सम्मान में सलामी देकर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्घांजलि दी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस चंद कहा कि विजय दिवस हमें सैनिकों की कुर्बानियों की याद दिलाता है। हमारे वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई घुसपैठ को असफल किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिपंस रघुवीर सजवाण, सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर, रेंजर आशीष डिमरी, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, राकेश राणा सहित दर्जनों शामिल रहे।
ये हुए सम्मानितरू कारगिल शहीद सैनिकों की वीरंगनाओं एवं उनके आश्रितों को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिसमें सुनीता देवी, सुधा देवी, सुंदर सिंह, बासुरी देवी, दीपा देवी, रोशनी देवी आदि शामिल रहे। आपरेशन रक्षक के शहीद प्रवीन सिंह के पिता प्रताप सिंह को भी शल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य युद्घ में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!