नई जीएसटी दर निरस्त करने व ठेकेदारी लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया को सरलीत बनाने की मांग की

नई टिहरी। भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन टिहरी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ठेकेदार लाइसेंस नवीनकरण को सरल बनाने और 18 प्रतिशत जीएसटी की दर निरस्त करने की मांग की है। कहा कि जल्द समस्या हल न हुई तो वह 10 अगस्त से कार्य बहिष्कार और आंदोलन शुरू करेंगे। संघ के अध्यक्ष रोशन सिंह चौहान ने बताया कि सरकार ने वर्तमान में ठेकेदारी के लाइसेंस की नवीनीकरण प्रक्रिया को बहुत जटिल बना दिया है। यह उत्तराखंड में ठेकेदारी का कार्य करने वालों के हित में नहीं है। जिस कारण छोटे और मझोले ठेकेदारों का वजूद खत्म होने की कगार पर है। एसोसिएशन इन नियमों का पुरजोर विरोध करता है। वहीं सरकार ने 18 जुलाई से टैक्स की नई दरें लागू कर जीएसटी को 18 प्रतिशत कर दिया है। जिससे छोटे ठेकेदारों का व्यवसाय चौपट हो जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में ठेकेदारी ही एकमात्र रोजगार का जरिया है। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या जल्द हल नहीं हुई तो वह 10 अगस्त से बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे।
ज्ञापन पर उपाध्यक्ष किशोर सिंह मंद्रवाल, सचिव राजेंद्र सिंह कुमाईं, कोषाध्यक्ष प्रेमपति चौहान, भगवान सिंह सजवाण, जीत सिंह धनाई, उम्मेद सिंह पंवार, राय सिंह रावत, सरोप सिंह रावत, सोहन सिंह बिष्ट, रमेश सजवाण आदि के हस्ताक्षर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *