दुराचार व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। बेरीनाग में अधेड़ महिला से दुराचार और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी जीवन सिंह को त्रिपुरा देवी बाईपास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते रोज राईआगर की 52 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दुराचार और धमकाने पर मुकदमा दर्ज किया था। टीम में एसआई आरती, सिपाही मनोज धौनी, संजीव यादव, संतोष डोभाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *