ईशान राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में करेगा प्रतिभाग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डा. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव में एकेश्वर ब्लाक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल के कक्षा 8 के छात्र ईशान कुंवर ने पर्यावरण के लिए जीवन शैली उप उपविषय में दूसरा स्थान प्राप्त करके राष्ट्रीय स्तर विज्ञान महोत्सव में जगह बनाकर राज्य, जिले और ब्लॉक का नाम रोशन किया है। छात्र के अच्छे प्रदर्शन पर विभाग के अफसरो ने खुशी जताई है।
प्रतिभागी छात्र के मार्गदर्शक शिक्षक एवं विज्ञान के सहायक अध्यापक आशुतोष बिडालिया ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में जंगली जानवरों और बंदरो ने खेती को बहुत नुक्सान पहुंचाया है। जिसके चलते ग्रामीण लोग पारंपरिक खेती छोड़ कर पलायन करने लगे हैं। इसी समस्या से छुटकारा पाने के उद्देश्य से लेजर सेक्यूरिटी अलार्म फॉर रूरल एरिया नामक मॉडल का प्रोटोटाइप तैयार किया है, जिसके प्रयोग से आवारा और जंगली पशुओं से खेती को होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा। साथ ही पर्यावरण मैत्री होने के साथ ही किसी जानवर को कोई भी हानि नहीं पंहुचेगी और खेती मालिक को भी अलार्म के बजने से सतर्क रहने में सुविधा होगी। शिक्षक के अनुसार यदि इसी मॉडल को बड़े स्तर पर कुछ सूक्ष्म तकनीकी बदलाव के साथ प्रयोग करने से यह मॉडल पर्वतीय खेती और पर्यावरण के लिए बहुत मददगार और कारगर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *