Uncategorized

सेवा के कार्यो से ही महासभा की पहचान है : सुनील अरोड़ा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अक्षत कुमार बने उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री
हरिद्वार। अक्षत कुमार कुमार को उत्तरांचल पंजाबी महासभा का युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री व भारत भूषण चुघ को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई व प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा सहित संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अक्षत कुमार व भारत भूषण चुघ का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सुनील अरोड़ा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा समाज सेवा में अपना योगदान देती चली आ रही है। निस्वार्थ सेवाभाव से ही संगठन की लोकप्रियता पूरे प्रदेश में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेकर महासभा के चलाए जा रहे सेवा के कार्यो में अपनी हिस्सेदारी को निभाएं। उन्होंने कहा कि लगातार कोरोना काल में जरूरतमंदों को नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध के साथ साथ खाद्य सामग्री वितरित की गयी। लगातार पंजाबी धर्मशाला में वैक्सीनेशन भी महासभा की और से किया जा रहा है। सुनील कुमार अरोड़ा ने कहा कि अक्षत कुमार एवं भारत भूषण चुघ को अपने दायित्व को समझते हुए समाज उत्थान में योगदान दें। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठित होकर कार्य करें। जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी व महामंत्री राम अरोड़ा ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाबी समाज राष्ट्र उत्थान में अपना योगदान देता चला आ रहा है। महासभा सेवा के कार्यो से जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान दे रही है। निराश्रितों की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। समय समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं समाज हित में भी मिलजुल कर प्रयास किए जा रहे हैं। अक्षत कुमार व भारत भूषण चुघ ने कहा कि जो जिम्मेदारी हमे सौंपी गयी है। उस जिम्मेदारी का निर्वाह संगठन के प्रति कड़ी मेहनत से किया जाएगा। पंजाबी समाज के हितों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। महासभा लगातार सामाजिक गतिविधियों को संचालित किए हुए है। युवाओं को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। कोरोना काल में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। लगातार टीकाकरण अभियान भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला चेयरमैन राज ओबराय, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अरोड़ा, महिला जिलाध्यक्ष कामनी सड़ाना, महिला जिला महामंत्री मीनाक्षी छाबड़, महिला जिला प्रभारी मोनिका चुघ, महिला जिला संयोजक निधि चावला, जिला युवा अध्यक्ष अक्षय मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष करण मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोचर, प्रदेश सचिव विमलेश आहूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खुराना ने अक्षत कुमार कुमार व भारत भूषण को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!