उत्तराखंड

आइटीबीपी 7 वीं वाहिनी मिर्थी की वालीबल व कैरम प्रतियोगिता शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। चीन सीमा से सटे गांवों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 7वीं वाहिनी मिर्थी ने वालीबल व कैरम प्रतियोगिता कराई। जिसमें चीन सीमा से सटे गर्ब्यांग व गुंजी की चार टीमों ने भाग लिया। बुधवार को जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में वलीबल ,कैरम का फाइनल मुकाबला गर्ब्यांग व गुंजी के बीच खेला गया। प्रमेन्द्र सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रफी व खेल किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत पहली बार खेलों का आयोजन किया गया। वलीबाल में गर्ब्यांग व कैरम में गुंजी की टीम विजेता रही। ग्राम प्रधान सुरेश गुंज्याल , ष्ण गर्ब्याल, महीराज गर्ब्याल व बिजेंद्र गर्ब्याल ने कार्यक्रम कराने के लिए आइटीबीपी का आभार व्यक्त किया। कमेंट्री निरीक्षक हेमंत सिंह, निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र सिंह व जीवन सिंह ने निभाई। इस दौरान उप सेनानी विक्रम सिंह, सहायक सेनानी शेर सिंह , निरीक्षक गिरीश चन्द्र , मोहन ह्यांकी, ग्राम प्रधान गुंजी सुरेश गुंज्याल, ग्राम प्रधान गर्बयांग बृजेश गर्ब्याल , प्रियंका गुंज्याल , सुन्दर दरियाल , सरपंच सतीश गर्ब्याल, ष्ण गर्ब्याल, हेमंत सीपाल , गगन सिंह, निहारिका गर्ब्याल, भागीश्वरी गर्ब्याल, क्षमा गर्ब्याल , देवकी गर्ब्याल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!