आईटीआई कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ उपवास

Spread the love

हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय उपवास व धरना कार्यक्रम किया। आईटीआई परिसर में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। प्रांतीय महामंत्री पंकज सनवाल ने कहा कि संगठन अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार से वार्ता कर रहा है। पर लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस कारण कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने, नई एसीआर प्रारूप को वापस लिए जाने, सत्रांत लाभ दिए जाने के आदेश वापस लिए जाने, पुर्नगठन में पदों में कटौती न किए जाने, दैनिक कार्यों की गूगल शीट भरने का आदेश वापस लिए जाने व मृतक आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान किए जाने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक एक घंटे का कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान आईटीआई से जुड़े सभी कर्मचारी धरने में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *