Uncategorized

हाथी के हमले में मृत महिला के परिजनों से मिले बंशीधर भगत 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। कोटाबाग की सोनजाला ग्रामसभा में कुछ दिन पूर्व बिशन देवी को हाथी ने कुचलकर मार डाला था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सोनजाला गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने सरकारी मदद का 2.10 लाख का चेक परिजनों को सौंपा। उन्होंने मृतका के पति जसवंत सिंह को आश्वासन दिया कि उनके बेटे को वन विभाग में नौकरी देने के हर संभव प्रयास होंगे। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी को निर्देशित किया कि बेटे को संविदा या अन्य माध्यम से नौकरी देने की व्यवस्था की जाए। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर भगत ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जबर सुहाग से वार्ता कर कैम्पा से 8 किमी सोलर फेंसिंग लगाने को कहा। क्षेत्र के हाथियों को शिफ्ट कर 24 घण्टे गश्त करने के निर्देश दिए। यहां मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपा ढौंडियाल, धर्मानंद सती, ज्येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल, प्रधान पुष्कर चंद्र, नवीन गरजौला, घनानंद सक्टा, जगदीश गोस्वामी, चंदन कपकोटी, विनोद बधानी, नवीन पंत, मयंक तिवारी, अनिल काम्बोज, सुरेंद्र बोरा, विपिन कांडपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!