राजनीतिक कद से मिला जगदेव सिंह को कांग्रेस का टिकट

Spread the love

रुड़की। कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे जगदेव सिंह को लक्सर नपा अध्यक्ष के टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। जगदेव सिंह 2008 से 2018 तक लगातार दो बार यहां अध्यक्ष रहे हैं। 2018 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व होने से वे नहीं लड़ सके थे। वे आज सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लक्सर के लिए जगदेव सिंह एक पुराना चेहरा हैं। 2008 में वे कांग्रेस के टिकट पर लक्सर नगर पंचायत का चुनाव लड़कर अध्यक्ष बने थे। अगली बार कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर सीमली मौहल्ला निवासी संजीव नीटू को प्रत्याशी बनाया। जगदेव भी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़े और दूसरी बार भी जीते। अब लक्सर नगरपालिका बन चुकी है। इस बार यहां अध्यक्ष की सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए आरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *