जागरुकता सप्ताह का हुआ समापन

Spread the love

चम्पावत। खेल विभाग की ओर से टनकपुर में आयोजित जागरुकता सप्ताह का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन लंबी कूद प्रतिभागियों में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में विगत एक माह से जागरुकता सप्ताह का कार्यक्रम चल रहा है। जिसके अंतर्गत कोरोना की जंग जीत चुके लोगों को विभिन्न खेलों के माध्यम से उत्साहित किया गया। समापन के अंतिम दिन लंबी कूद के आयोजन के साथ मुख्य अतिथि सीओ विपिन चंद्र पंत ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व टी-शर्ट भेंट की। सीओ ने कोरोना विनर्स को समाज में जागरुकता का संदेश देने की अपील की। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, एसओ जसवीर सिंह चौहान, उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, एलएस पाटनी, चंद्र सिंह खोलिया,रचित वल्दिया,ललित मोहन भट्ट, मुकेश शर्मा, चंद्र शेखर ओली, सुनील जोशी, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *