जय प्रकाश राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान से सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार डागर के शिक्षक जय प्रकाश कृथ्वाल को विद्यालयों में पारंपरिक गढ़भोज को एमडीएम में लागू करवाने और पर्यावरण तथा सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान से नवाजा गया। कृथ्वाल को यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित 38वीं भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया गया। शिक्षक जय प्रकाश कृथ्वाल ने बताया कि समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से लेखक, साहित्कार, डॉक्टर सहित आदि लोगों ने शिकरत की। कृथ्वाल को सम्मान मिलने पर राइंका पिपलीधार के प्रधानाचार्य अजय कुमार धीमान एंव शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *